तिरुवनंतपुरम, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल में कांग्रेस ने सोमवार को प्रस्ताव पारित कर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी की राज्य इकाई अध्यक्ष और केरल के एआईसीसी सदस्यों को चुनने के लिए अधिकृत किया।
राज्य इकाई ने यह भी कहा कि उसके पास 33.84 लाख पार्टी कार्यकर्ता हैं जोकि देश के बाकि हिस्सों में पार्टी की किसी भी इकाई के सदस्यों से अधिक हैं।
पार्टी के राज्य चुनाव अधिकारी सुदर्शन नाचियप्पन ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी की राज्य इकाई ने औपचारिक रूप से अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे के चारों स्तरों पर पार्टी के नेताओं को भी चुन लिया है।
नाचियप्पन ने कहा, “सोमवार को यहां आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग में एआईसीसी अध्यक्ष सोनिया गांधी को राज्य के पार्टी अध्यक्ष और केरल के एआईसीसी सदस्यों का चयन करने के लिए अधिककृत करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया।”
dharmpath.com dharmpath