बर्लिन, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेडरर ब्रेमेन ने अपने कोच एलेक्सजेंडर नौउरी को बर्खास्त कर दिया है।
जर्मन लीग के इस सीजन में अपनी टीम को एक भी मैच जिता पाने में नाकाम होने के कारण नौउरा को पद गंवाना पड़ा है।
रविवार को अग्सबर्ग के हाथों मिली 0-3 की हार के बाद ब्रेमेन ने यह फैसला किया। इस हार ने ब्रेमेन को तालिका में 17वें स्थान पर खिसका दिया है। बीते 10 मैचों में ब्रेमेन को पांच हार मिली है जबकि पांच मैच ड्रॉ रहे हैं।
अब सीजन के बाकी बचे मैचों के लिए ब्रेमेन की यू-23 टीम के कोच फ्लोरियन कोहफेल्ड मुख्य टीम के कोच का काम देखेंगे।
dharmpath.com dharmpath