बदलाव ही अचल है : अर्जुन कपूर

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘संदीप और पिंकी फरार’ के पहली झलकी में निडर पुलिसकर्मी के रूप में नजर आए अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि बॉलीवुड में अपनी 10 फिल्मों की यात्रा में एकमात्र बदलाव ही अचल बना रहा है।

अर्जुन ने मंगलवार को ट्वीट किया, “10वीं फिल्म पहला सच.. बदलाव ही अचल है! फिल्म की शूटिंग शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता। संदीप और पिंकी फरार।”

वर्ष 2012 में बोनी कपूर द्वारा निर्मित ‘इश्कजादे’ के साथ करियर की शुरुआत कर चुके अर्जुन विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभा चुके हैं।

दिबाकर बनर्जी की ‘संदीप और पिंकी फरार’ में 30 वर्षीय अभिनेता हरियाणा के एक पुलिस कॉस्टेबल की भूमिका में हैं।

यशराज फिल्म की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अर्जुन ने बनर्जी की देखरेख में इस भूमिका की तैयारी की है। उन्होंने दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस में सभी रैंकों के साथ बातचीत की और वह प्रशिक्षण अकादमी भी गए।

वह यथार्थवादी और अलग तरह के पुलिसकर्मी का किरदार निभाना चाहते थे।

यह फिल्म तीन अगस्त, 2018 को रिलीज होगी। इसमें ‘इश्कजादे’ की सह-अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493