जीवन की वास्तविकताओं पर आधारित है ‘राइज’ : विक्रांत मेस्सी

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेब श्रंखला ‘राइज’ के अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने कहा कि उनकी श्रंखला दर्शकों के लिए बहुत प्रांसगिक होगी।

मुंबई, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेब श्रंखला ‘राइज’ के अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने कहा कि उनकी श्रंखला दर्शकों के लिए बहुत प्रांसगिक होगी।

विक्रांत ने आईएएनएस से कहा, “राइज एक मनोरंजक वेब श्रंखला है, लेकिन साथ ही इसमें हमारे जीवन की वास्तविकताओं को दर्शाया गया है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे हममें से अधिकांश लोगों ने किसी न किसी रूप में अनुभव किया होगा और इसी चीज ने मुझे कहानी के बारे में उत्साहित किया। हमें इसे बनाने में जितना मजा आ रहा है, उम्मीद है कि दर्शक भी इसका इतना ही आनंद लेंगे।”

अभिनेता इससे पहले टेलीविजन धारावाहिकों ‘धरम वीर’ और ‘बालिका वधु’ में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘लुटेरा’, ‘दिल धड़कने दो’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

ट्विलाइट एंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मिज ‘राइज’ के निर्देशक सुमित सक्सेना हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493