मानहानि मामले में कपिल मिश्रा को समन

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तरफ से दायर मानहानि के एक मामले पर सुनवाई करते हुए एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ समन जारी किया है।

महानगर दंडाधिकारी शेफाली बरनाला टंडन ने मिश्रा को अदालत के समक्ष 20 जनवरी, 2018 से पहले पेश होने के लिए कहा।

जैन ने अरोप लगाया है कि सात मई को मिश्रा ने मीडिया के समक्ष उनके खिलाफ झूठा, भ्रामक, आधारहीन और अपमानजनक बयान दिया। मिश्रा ने कहा था कि जैन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो करोड़ रुपये दिए थे।

उन्होंने कहा कि यह बयान इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल तीनों मीडिया प्लेटफॉर्मो पर बार-बार दिखाया गया और छापा गया, जिससे उनके व उनके परिवार की छवि काफी खराब हुई।

अदालत भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ जैन के मानहानि के दूसरे मामले में आदेश 13 नवंबर को देगा।

जैन ने 19 मई को मिश्रा और सिरसा के खिलाफ उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के लिए दो आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493