बेंगलुरू, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की 1983 बैच की अधिकारी, नीलमणि एन. राजू कर्नाटक की पहली महिला पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक (डीजी-आईजीपी) नियुक्त की गई हैं।
इस आशय की घोषणा मंगलवार को की गई और वह सेवानिवृत्त हो रहे रूपक कुमार दत्ता का स्थान लेंगी। राजू (57) इसके पहले पुलिस महानिदेशक (आतंरिक सुरक्षा) थीं।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ट्वीट किया, “कर्नाटक की पहली महिला डीजी-आईजीपी को बधाइयां..उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।”
dharmpath.com dharmpath