‘करीब करीब सिंगल’ को लेकर नर्वस नहीं, उत्साहित हूं : इरफान

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान का कहना है कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ को लेकर नर्वस नहीं बल्कि उत्साहित महसूस कर रहे हैं।

इरफान ने मंगलवार को कहा, “मैं नर्वस नहीं हूं। मैं उत्साहित हूं क्योंकि अक्सर आपको इस तरह की कहानियां नहीं मिलतीं। यह एक रोमांटिक कहानी है। फिल्म में रोमांस का वही पुराना आकर्षण है, जो हम बचपन में देखना चाहते थे और यह ऐसा किरदार है, जिससे आप खुद को जोड़ सकते हैं।”

फिल्म के बारे में इरफान ने कहा, “योगी की भूमिका, मुझे लगा था कि मैं यह नहीं निभा सकूंगा। जब यह भूमिका कागज पर थी तो आश्चर्यजनक और मनोरंजक थी, मैं यह सोचकर हैरान था कि मैं यह भूमिका कैसे करूंगा? इस भूमिका में ढलना मुश्किल था और संभावनाएं थीं कि यह भूमिका कैरिकेचर में बदल जाए।”

उन्होंने कहा, “जब मैंने पटकथा पढ़ी तो मुझे महसूस हुआ कि यह फिल्म उनके (निर्देशक तनुजा चंद्रा) द्वारा पहले बनाई गई फिल्मों से अलग है। उन्होंने ‘करीब करीब सिंगल’ के साथ नया अध्याय शुरू किया। वह व्यक्तिगत और दिलचस्प फिल्म बनाना चाहते हैं।”

‘करीब करीब सिंगल’ 10 नवंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493