पाकिस्तान ने 9 भारतीय मछुआरों, चार नागरिकों को रिहा किया

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने नौ भारतीय मछुआरों और चार नागरिकों को गुरुवार को रिहा कर उन्हें वापस भारत भेजा। इसके साथ ही इस वर्ष पाकिस्तान द्वारा रिहा किए गए भारतीयों की संख्या 370 तक पहुंच गई है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, अटारी/वाघा सीमा से होकर एक बच्चा और 13 कैदी वापस लौटे।

भारत ने 28 सितम्बर को दो पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया था।

मंत्रालय ने बयान में कहा, “भारत सभी मानवीय मुद्दों को हल करने के लिए उच्च प्राथमिकता प्रदान करता है, जिनमें पाकिस्तान की हिरासत से भारतीय मछुआरों और कैदियों की रिहाई भी शामिल है।”

बयान में कहा गया है, “2017 में अब तक 363 मछुआरों सहित 370 भारतीय कैदियों को रिहा कराया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493