भावांतर योजना के लाभार्थी किसानों की सूची जारी करे सरकार : कांग्रेस

भोपाल, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने भावांतर भुगतान योजना के तहत अब तक 90 हजार किसानों से उपज खरीदने का दावा किया है। इस पर कांग्रेस ने सरकार से मंडीवार किसानों की सूची जारी करने की मांग की है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने गुरुवार को कहा है कि सरकार उन 90 हजार किसानों के नाम की सूची मंडीवार जारी करें, जिन्होंने 30 लाख क्विंटल फसल बेची है। दूसरी ओर किसान हितैषी सरकार यह भी निर्देश जारी कर रही है कि अगर किसान आंदोलित है तो उसके खिलाफ सख्ती से पेश आएगी।

उन्होंने कहा, “सवाल यह है कि अगर किसान को उसकी उपज का वाजिब दाम मिल रहा है, जैसा कि सरकार का दावा है तो फिर किसान आंदोलन का भय क्यों है?”

सिंह ने कहा कि सरकार यह भी बताए कि इनमें से कितने किसानों को 50 हजार रुपये की नकद राशि दी गई और शेष राशि वह कब देगी।

उन्होंने कहा कि नगद भुगतान के संबंध में आज तक सरकार द्वारा कोई निर्देश कलेक्टरों को जारी नहीं किए गए हैं। दूसरी ओर, आयकर विभाग ने जो पांच दस्तावेज 10 हजार रुपये से अधिक भुगतान के लिए मांगे हैं, उससे नगद भुगतान का मामला फिर उलझ गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493