प्रधानमंत्री शुक्रवार को वल्र्ड फूड इंडिया 2017 का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 का उद्घाटन करेंगे, जिसमें वैश्विक निवेशकों समेत प्रमुख फूड कंपनियों के प्रमुख भाग लेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि इस मेले का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है, जो तीन दिनों तक चलेगा। इसका लक्ष्य खाद्य अर्थव्यवस्था में परिवर्तन और भारत को पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित कर व वैश्विक खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का सोर्सिग हब बनाकर किसानों की आय दोगुनी करना है।

यह पहली बार है कि भारत में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञान भवन में मेले का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री इंडिया गेट लॉन में फूड स्ट्रीट का दौरा करेंगे।

बयान में कहा गया, “भारत को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 10 अरब डॉलर का निवेश मिलने की उम्मीद है, जिससे अगले पांच सालों में 10 लाख रोजगार पैदा होंगे।”

इस मेले में 30 देशों की 200 कंपनियां शामिल होंगी। इसमें जर्मनी, जापान और डेनमार्क भागीदार देश हैं, जबकि इटली और नीदरलैंड फोकस देश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493