गुरुवार को देर रात राज्योत्सव स्थल नया रायपुर के पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी औद्योगिक परिसर में कलाकारों, स्कूली और कॉलेज के छात्रों, बस्तर के लोक नृत्य, चिन्हारी लोकमंच, रॉक बैंड सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
राज्य के कॉलेज और स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुआ नृत्य, कर्मा, ददरिया सहित अन्य लोक नृत्य गायन कार्यक्रमों ने दर्शकों को आकर्षित किया। पद्मश्री ममता चंद्राकर के राज्य की संस्कृति और कला पर आधरित सुमधुर लोक गायन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गुजरात राज्य से आए जी परफारमेंस आर्ट के कलाकारों ने गुजरात की संस्कृति के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। द रॉक बैंड के कलाकारों ने युवा दर्शकों को रोमांचित किया। बस्तर अंचल के कलाकारों ने गौरमाडिया, अबूझमाडिया और ककसार नृत्य किया। प्रिंस डांस म्यूजिकल ओडिशा की प्रस्तुति और छत्तीसगढ़ की विकास गाथा पर आधारित शानदार लाइट और साउंड कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
dharmpath.com dharmpath