भोपाल, 8 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रात में ठंड बढ़ने लगी है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य में गुलाबी ठंड बढ़ने लगी है। बुधवार को सुबह से मौसम साफ है, धूप खिली है और उसकी चुभन बढ़ी हुई है। इन दिनों रात में ठंड का असर बढ़ चला है। देर शाम से ठंड का असर बढ़ने लगता है जो सुबह तक जारी रहता है। साथ ही दिन में धूप की चुभन बढ़ जाती है। न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15.7 ,ग्वालियर का 13 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 33 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।
dharmpath.com dharmpath