अमेरिकन म्यूजिक अवार्डस में प्रस्तुति देंगी क्लार्कसन, लोवेटो

लॉस एंजेलिस, 8 नवंबर (आईएएनएस)। ग्रेमी पुरस्कार विजेता गायिका कैली क्लार्कसन और गायिका डेमी लोवेटो 2017 अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स(एएमए) में प्रस्तुति देंगी।

दोनों गायिकाएं 19 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रस्तुति देने जा रही हैं।

वेबसाइट ‘बिलबॉर्ड डॉट कॉम’ के मुताबिक, यह खबर सोमवार को डिक क्लार्क प्रोडक्शंस और एबीसी द्वारा घोषित की गई, जहा से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समारोह का प्रसारण होगा।

कैली क्लार्कसन आठवें स्टूडियो अल्बम ‘मीनिंग ऑफ लाइफ’ नामक नए अल्बम से प्रस्तुति देंगी।

वहीं लोवेटो ‘सॉरी नॉट सॉरी’ पर प्रस्तुति देंगी। यह हाल के नए अल्बम ‘टेल मी यू लव मी’ का गीत है। एएमए के लिए अन्य घोषित कलाकारों में क्रिस्टीना एगुइलेरा, डायना रॉस, बीटीएस और सेलेना गोमेज भी शामिल हैं।

यह शो माइक्रोसॉफ्ट थियेटर से लाइव प्रसारित किया जाएगा। यह भारत में 20 नवंबर को टेलीविजन चैनल वीएच1 पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493