नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को भी कोहरा छाया रहा। हालांकि बुधवार की तुलना में स्थिति मामूली रूप से बेहतर रही। ²श्यता 200 मीटर होने के कारण रेल सेवाओं पर असर पड़ा।
नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को भी कोहरा छाया रहा। हालांकि बुधवार की तुलना में स्थिति मामूली रूप से बेहतर रही। ²श्यता 200 मीटर होने के कारण रेल सेवाओं पर असर पड़ा।
एक रेलवे अधिकारी ने कहा कि कोहरे के कारण करीब 40 ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई, जबकि नौ ट्रेनों के समय में बदलाव व 10 को रद्द करना पड़ा।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के अनुसार, मौसम के कारण किसी भी उड़ान में देरी नहीं हुई और कोई उड़ान रद्द नहीं करनी पड़ी।
यहां का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “शहर के कई स्थानों पर मध्यम स्तर का और कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। लेकिन आगे दिनभर आसमान साफ रहेगा।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई।
वहीं, एक दिन पहले बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath