भोपाल, 10 नवंबर (ंआईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में तापमान में आई गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ गया है। छिंदवाड़ा में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ रहा है। शुक्रवार की सुबह चल रही हवाएं सिहरन पैदा करने वाली है। मौसम साफ होने से धूप खिली है जो ठिठुरन से सुकून दे रही है। हवाओं के चलने से बीते 24 घंटों के दौरान ठंड का असर बढ़ा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में छिंदवाड़ा सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
राज्य में शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 12.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
dharmpath.com dharmpath