पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह नौ बजे हाईवे थाना क्षेत्रांतर्गत नगला विरजापुर निवासी कांग्रेस समर्थक प्रशांत, वकील एवं बसपा समर्थक युधिष्ठिर, टीटू के बीच वोट मांगने को लेकर विवाद हो गया।
पुलिस ने कहा कि इस बीच बसपा समर्थकों ने फायरिंग कर दी, जिसमें प्रशांत व वकील घायल हो गए। उन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने इस संबंध में हाईवे थाने पर मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath