योगी का आना छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन : रमन सिंह

योगी को छत्तीसगढ़ भाजपा ने चांदी की गदा भेंट की। मुख्यमंत्री रमन ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने सफलता का इतिहास रचा है। योगी के आने से पहले उत्तर प्रदेश भय, आतंक, गुंडागर्दी से त्रस्त था। वहां कानून व्यवस्था नहीं थी। उस उत्तर प्रदेश ने विकास की दिशा में छलांग लगाने के लिए योगी पर भरोसा जताया है।

उन्होंने कहा कि आज यूपी में शांति की बात हो रही है। 24 घंटे बिजली देने की बात की जा रही है। धान खरीदी की बात की जा रही है। जो बीते हुए 60 सालों में कभी नहीं हुआ, वह आज हो रहा है।

रमन सिंह ने कहा, “योगी आदित्यनाथ के बारे में देश का हर युवा जनता है। वे देश के विकास का अखंड व्रत लेकर राजनीति में आए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493