नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। डकैतों के एक गिरोह खुलेआम गोलीबारी करके सोमवार को यहां एक सरकारी बैंक के बाहर एक व्यक्ति से 38 लाख रुपये लूट कर फरार हो गया।
पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने आईएएनएस से कहा कि यह डकैती पूर्वी दिल्ली में वसुंधरा इनक्लेव में दोपहर के करीब कॉरपोरेशन बैंक की शाखा के बाहर हुई।
अधिकारी ने कहा, “डकैतों के गिरोह ने एक पेट्रोल पंप मालिक को लूट लिया। उन्होंने तीन राउंड फायरिंग की।”
डीसीपी ने कहा कि कोई घायल नहीं हुआ है।
dharmpath.com dharmpath