मप्र के सूखाग्रस्त क्षेत्र के किसानों का कर्ज व बिजली मिल माफ हो : कांग्रेस

भोपाल, 13 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सूखा प्रभावित इलाकों के किसानों के कर्ज और बिजली बिल माफ करने की मांग की है।

सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री चौहान से मांग की है कि वह प्रदेश के सूखा प्रभावित क्षेत्रों किसानों को राहत देने का ऐलान करें। सरकार को तत्काल किसानों के ऋण माफ और वसूली बंद करने, बिजली का बिल माफ करने के साथ ही सूखा प्रभावित किसानों को एक रुपये किलो गेहूं, चावल और नमक देने, उनकी बेटियों की शादी कन्यादान योजना में करने और रबी फसल की बोनी के लिए बीज और खाद नि:शुल्क देने की मांग की है।

सिंह ने कहा कि प्रदेश के किसानों को तत्काल राहत मिलें। इसके लिए मुख्यमंत्री चाहें तो केंद्र सरकार से राहत राशि तत्काल मांगे। इसके लिए प्रतिपक्ष के विधायक भी उनके साथ दिल्ली चलने को तैयार है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विंध्य में चित्रकूट विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने विंध्य क्षेत्र में व्याप्त सूखे से उत्पन्न संकट की छाप किसानों के चेहरे पर देखी है। यही हालात पूरे प्रदेश सूखा प्रभावित क्षेत्र के हैं। विंध्य में लगभग 58 हजार लोग रोजगार की तलाश में इसलिए पलायन कर गए, क्योंकि तीन-चार महीने बीतने के बाद भी सरकार ने राहत का कोई ऐलान नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि सूखा पीड़ित किसानों को मदद करने और सूखा प्रभावित घोषित करने के मामले में भी सरकार की लेटलतीफी से किसानों के सामने रबी की बोनी करने का संकट पैदा हो गया है। खरीफ फसल में अवर्षा के कारण किसानों को जो क्षति हुई है, उससे वह न तो बिजली का बिल चुका पा रहे हैं और न ही ऋण चुकाने की स्थिति में हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे अब अपनी चुप्पी तोड़ें और जल्द ही सूखा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए राहत देने का ऐलान करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493