हैदराबाद, 14 नवंबर (आईएएनएस)। जहां एक ओर पूरा देश बाल दिवस के जश्न में डूबा था, वहीं हैदराबाद के एक स्कूल में तीन साल के बच्चे की हौदी में गिरने से मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को कहा कि यह घटना मेडचल जिले के तहत आने वाले मलकाजगिरि इलाके में स्थित बचपन स्कूल की है।
यह घटना तब प्रकाश में आई, जब स्कूल के ही एक कर्मचारी ने हौदी में एक बैग तैरता हुआ देखा। इसके बाद उसने स्टॉफ के अन्य सदस्यों को सूचना दी और स्कूल प्रबंधन ने इसकी खबर पुलिस को दी।
हौदी में गिरे तीन वर्षीय बच्चे की पहचान शिवा रचित के रूप में हुई है और स्कूल प्रबंधन द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने हौदी से उसका शव बरामद किया।
इस खबर को सुनने के बाद रचित के माता-पिता, रिश्तेदार और कई लोग स्कूल पहुंचे और उन्होंने लापरवाही के लिए स्कूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।
पुलिस ने कहा कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath