एनसीएलएटी से कोई नोटिस नहीं मिला : आरकॉम

नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)। रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) ने बुधवार को कहा कि उसे मणिपाल टेक्नोलॉजीज के 2.74 करोड़ रुपये बकाए को चुकाने में देरी के संबंध में राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीली न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) से कोई नोटिस नहीं मिला है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “कंपनी को राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण से कोई नोटिस नहीं मिला है.. ऐसा कोई नोटिस मिलने पर कंपनी उपयुक्त प्राधिकार के पास आवेदन करेगी।”

इससे पहले मणिपाल टेक्नोलॉजीज ने अगस्त में आरकॉम से 2.74 करोड़ रुपये की वसूली के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) का दरवाजा खटखटाया था।

आरकॉम ने 14 सितंबर, 2017 को एनसीएलटी में जवाब दाखिल किया था, जिसके बाद मामले को खारिज कर दिया गया था।

उसके बाद मणिपाल टेक्नोलॉजीज ने एनसीएलटी के आदेश को चुनौती देने के लिए एनसीएएलटी का दरवाजा खटखटाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493