केंद्रीय मंत्री अठावले की मां का निधन

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की मां हुसाबाई बंदु अठावले का गुरुवार को अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 साल की थीं।

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की मां हुसाबाई बंदु अठावले का गुरुवार को अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 साल की थीं।

मंत्री के प्रवक्ता मयूर बोरकर ने कहा, “उन्होंने गुरु नानक अस्पताल में सुबह सात बजे अंतिम सांस ली। उन्हें हाल में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।”

अठावले की मां कुछ समय से बीमार थीं।

हुसाबाई अठावले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके बांद्रा स्थित सविधान बंग्लें में रखा जाएगा।

उनका अंतिम संस्कार बांद्रा के खेरवाडी शमशान में दोपहर बाद करीब 3 बजे होने की उम्मीद है।

अठावले की मां को देखने के लिए बड़ी संख्या में विभिन्न पाटिर्यो के नेता व कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और कई नेताओं ने अठावले के घर जाकर भी शोक जताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493