नोएडा के भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

ग्रेटर नोएडा, 16 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उनके सुरक्षाकर्मी की यहां गुरुवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं उनके साथ यात्रा कर रहा एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है।

यह घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई, जब भाजपा नेता शिव कुमार यादव अपने एसयूवी वाहन से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह टिगरी पहुंचे, बदमाशों ने उनके वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। घटना में यादव और उनके एक अंगरक्षक बाली की मौत हो गई।

घटना में घायल तीसरे व्यक्ति को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताया है।

पुलिस ने बताया कि बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए।

सहायक पुलिस अधीक्षक सुनीति सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच से पता चलता है कि हत्या का उद्देश्य निजी कारण था।

सिंह ने कहा, “लेकिन हम इस बारे में जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कह सकते है। हम अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493