छग : मंत्री सीडी कांड की जांच सीबीआई के हवाले

पिछले महीने की 28 तारीख को मंत्री की कथित सेक्स सीडी मामले की जांच की अनुशंसा राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को भेजी थी। इसके बाद गुरुवार को इस मामले में केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। केंद्र ने जांच को लेकर एक पत्र छत्तीसगढ़ के चीफ सेक्रेटरी को भेजकर मामले की औपचारिक शुरुआत की जानकारी भी दे दी है।

इस मामले में दिल्ली से सीबीआई की एक टीम जल्द ही रायपुर आएगी और पूरे केस की फाइल अपने अंडर में ले-लेगी। इसके साथ ही सीडी मामले में राज्य में चल रही तमाम पुलिस की कार्रवाई बंद हो जाएगी।

अब इस पूरे प्रकरण को सीबीआई अपने स्तर से हैंडल करेगी और कार्रवाई करेगी। इस मामले में सरकार की मंशा दशा जानने के लिए मुख्य सचिव विवेक ढांड से लगातार शासकीय मोबाइल नंबर पर संपर्क साधने की कोशिश की गई, मगर उन्होंने फोन रिसीव ही नहीं किया।

अब तक जितने भी साक्ष्य और कार्यवाही की प्रोग्रेस रिपोर्ट पुलिस को सीबीआई के हैंडओवर करना होगा। इसके बाद सीबीआई पहले दिल्ली में मामले की जांच करेगी और फिर जल्द ही रायपुर पहुंचे। नोटिफिकेशन में इस बात का जिक्र किया गया है कि इस मामले की शिकायत पंडरी और सिविल लाइन थाने में दर्ज है।

लिहाजा, पूरे प्रकरण की जानकारी अब दोनों थानों से सीबीआई मुख्यालय को भेजा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493