पाकिस्तानी सेना ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

जम्मू, 17 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलीबारी शुरू कर दी।

पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर पांच स्थानों पर भारतीय चौकियों पर बिना किसी कारणवश गोलीबारी शुरू की।

रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, “पाकिस्तानी सेना ने दिगवार, शाहपुर, खारी, करमरा और माल्टी क्षेत्रों में हमारे ठिकानों पर मोर्टार, स्वचालित और छोटे हथियारों से हमला किया।”

भारतीय सेना बड़ी ही मुस्तैदी से इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। गोलाबारी और गोलीबारी अभी भी जारी है।

यह पाकिस्तानी सेना द्वारा बीते 48 घंटों में संघर्षविराम की दूसरी घटना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493