जेनिफर लॉरेंस, एमा स्टोन की ‘सीक्रेट’ प्रोजेक्ट को लेकर चल रही बातचीत

लॉस एंजेलिस, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस और एमा स्टोन के बीच एक ‘सीक्रेट’ प्रोजेक्ट के लिए बातचीत चल रही है।

लॉस एंजेलिस, 17 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस और एमा स्टोन के बीच एक ‘सीक्रेट’ प्रोजेक्ट के लिए बातचीत चल रही है।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘एक्ट्रेस राउंडटेबल’ के साथ साक्षात्कार में लॉरेंस, स्टोन ने बताया कि वह लॉरेंस के साथ काम करना चाहती हैं।

स्टोन ने कहा, “मैं यह पसंद करूंगी। मैं उन्हें (लॉरेंस) समझाने की कोशिश कर रही हूं।”

वहीं लॉरेंस ने कहा कि दोनों एक ही प्रोजेक्ट पर मिलकर काम करने पर विचार कर रहे हैं।

लॉरेंस ने कहा, “हमने एक तरह की चीज के लिए ऑडिशन दिए। मैंने ‘इजी ए’ का ऑडिशन दिया। मैं इसमें काम करना चाहती थी।”

अंत में यह भूमिका स्टोन को मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493