मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने कोलकाता में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि वह बिल्कुल ठीक हैं।
मुंबई, 17 नवंबर (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने कोलकाता में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि वह बिल्कुल ठीक हैं।
अभिनेता ने गुरुवार रात ट्वीट किया, “मुझे मेरे चिंतित शुभचिंतकों और मीडिया ने सूचित किया है कि कोलकाता में एक कार दुर्घटना में मैं बाल-बाल बच गया..यह गलत है, कोई दुर्घटना नहीं हुई और मैं बिल्कुल ठीक हूं।”
खबरों के मुताबिक, कोलकाता में पिछले सप्ताह अमिताभ एक कार दुर्घटना में उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनकी मर्सिडीज कार का एक पहिया निकल गया।
अमिताभ वहां 23वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करने गए थे।
dharmpath.com dharmpath