मुकुल रॉय ने फोन टैपिंग पर अदालत का दरवाजा खटखटाया (लीड-1)

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता और हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े मुकुल रॉय ने कथित तौर पर अपने फोन की टैपिंग को लेकर पश्चिम बंगाल की सरकार के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

राय ने आरोप लगाया है कि उनके मोबाइल फोन को कई महीनों से टेप किया जा रहा था। याचिका में राय ने दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा उनके या उनके परिजनों को भेजे गए या प्राप्त टेलीग्राफिक संदेश पकड़ने के लिए केंद्र या राज्य सरकार की ओर से निर्देश दिए जाने की स्थिति में, उसे अदालत में पेश करने का निर्देश देने का आग्रह किया।

भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार तृणमूल कांग्रेस से बाहर के लोगों के भी फोन टैप करवा रही है।

अदालत उनकी याचिका पर 20 नवंबर को सुनवाई करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493