चैंपियंस लीग : बासेल ने मैनचेस्टर युनाइटेड को हराया

बासेल, 23 नवंबर (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के फुटबाल क्लब बासेल ने चैंपियंस लीग में उलटफेर करते हुए इंग्लैंड के शीर्ष क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड को ग्रुप ए के मैच में 1-0 से हराया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस नतीजे के बाद युनाइटेड अपने ग्रुप में बासेल और सीएसके मास्को से 3 अंक आगे है। मास्को ने बुधवार को बेनफिका पर 2-0 से जीत दर्ज की।

ग्रप बी में फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन ने स्कॉटलैंड के क्लब सेल्टिक को 7-1 से रौंदा। सेंट-जर्मेन के लिए मैच में नेमार और कवानी ने दो-दो गोल किए।

जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने बेल्जियम के क्लब एंडरलेक्ट को 2-1 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया।

ग्रप डी में स्पेन की दिग्गज क्लब बार्सिलोना को ट्यूरिन में इटली की क्लब जुवेंतस से गोल रहित ड्रॉ खेलना पड़ा।

पुर्तगाल के क्लब स्पोर्टिग ने ग्रीस के क्लब ओलंपियाकॉस को 3-1 से हराया। ग्रुप में दूसरे स्थान पर मौजूद जुवेंतस के आठ अंक हैं तो वही तीसरे स्थान पर मौजूद स्पोर्टिग के केवल सात अंक हैं।

फुटबाल क्लब पीएसजी, बायर्न, मैनचेस्टर सिटी, बेसिक्तास , टोटेनहम हॉटस्पर, रियल मेड्रिड, चेल्सी और बार्सिलोना अंतिम 16 में प्रवेश कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493