चेन्नई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि तमिलनाडु के लिए 60,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
चेन्नई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि तमिलनाडु के लिए 60,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु में कई हजार करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाएं सैन्य तंत्र व बंदरगाहों का विकास किया जाएगा।
गडकरी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे के 20,000 करोड़ रुपये के काम की अगले साल अंत में शुरुआत होने की उम्मीद है। इसके लिए 80 फीसदी भूमि मुहैया कराई गई, जिसे तमिलनाडु सरकार द्वारा अधिग्रहित किया गया है।
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई 12 परियोजनाओं में से एक एक्सप्रेसवे भी है।
गडकरी ने कहा कि तीन एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं-तांबरम-चेनगलपट्टू, पूनममाली-मदुरावोल, चेन्नई-नेल्लोर शामिल है। इसमें करीब 5,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
उन्होंने कहा कि तांबरम-वंदलुर व वंदलुर से गुदुवाचेरी के बीच सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath