उप्र में तेज धूप खिली

लखनऊ, 24 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलो में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। इससे कोहरे से राहत मिली है।

लखनऊ, 24 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलो में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। इससे कोहरे से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी। तापमान में ज्यादा उतार चढ़ाव देखने को नही मिलेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

गुप्ता के अनुसार, अगले सप्ताह से कोहरे का असर और बढ़ेगा जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 19.4 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 18 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 19.5 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493