मप्र में ठंड बढ़ी

भोपाल, 24 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बादलों के छटते ही शुक्रवार को ठंड बढ़ गई है और तापमान में भी गिरावट आई है। राज्य में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा, जहां तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में शुक्रवार सुबह काफी ठंडी रही। मौसम साफ है लेकिन ठंडी हवाएं चल रही हैं। खिली धूप ठंड से कुछ राहत दिला रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में ऊपरी हवाओं का जो चक्रवात बना था, वह कमजोर पड़ गया है, वहीं हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी व उत्तर-पश्चिमी हो गया है। साथ ही अरब सागर से आ रही नमी के कारण ठंड बढ़ गई है।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

राज्य में ठंड का जोर बढ़ रहा है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 6.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 37़ 5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493