विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार, शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी होने से अब तक विधानसभा सचिवालय में कुल 3,635 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जबकि ध्याकनाकर्षण की 201, स्थगन प्रस्ताव की 13, अशासकीय संकल्प की 32 और शून्यकाल की 54 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। एक विधेयक की सूचना भी विधानसभा सचिवालय में प्राप्त हुई है।
सिंह के अनुसार, यह सत्र आठ दिसंबर तक चलेगा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा द्वारा शीतकालीन सत्र में प्रस्तावित कार्यो के सुचारू रूप से कामकाज पर विचार-विमर्श के लिए विधानसभा भवन में आज शाम सर्वदलीय बैठक होगी।
इस बार विधानसभा की कार्यवाही हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष जहां महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।
दूसरी ओर सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दुष्कर्मियों को फांसी की सजा देने वाले विधेयक को पेश कर महिला सुरक्षा के संकल्प का दावा करेगी।
इस विधेयक को रविवार को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है।
dharmpath.com dharmpath