बिहार में धुंध भरी सुबह

पटना, 27 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह धुंध रही।

इस दौरान चल रही हल्की हवा से ठंड भी बढ़ी है। दिन चढ़ने के बाद धूप निकलने के आसार हैं।

पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा और रात में कोहरा बढ़ेगा।

दोपहर के बाद मौसम साफ होने के बाद धूप निकलेगी। आगामी 24 घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 10 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493