लखनऊ, 27 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप खिलने से कोहरे से राहत मिली है। धूप की वजह से तापमान में भी मामूली वृद्घि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि दिसंबर के पहले सप्ताह से तापमान में अधिक गिरावट आने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली वद्घि दर्ज की जाएगी। दिन में कोहरे का असर नहीं रहेगा लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से सर्दी महसूस होगी।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा सोमवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 21़ 3 डिग्री, बनारस का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 21 डिग्री और झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath