सोमवार सुबह पुलिस को घटनास्थल से एक चाकू मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के पीछे जमीन के विवाद के होने की आशंका जता रही है।
पुलिस के मुताबिक, मांट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत डांगौली के मजरा बुर्जा में न्यू कोकिलावन बुर्जा आश्रम में एक शनिदेव मंदिर है। मंदिर में बीते 15 सालों से मध्यप्रदेश निवासी पुजारी महंत रामदास महाराज (65) रह कर सेवा कर रहे थे।
पुलिस का कहना है कि मंदिर की जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से पुजारी का विवाद चल रहा था। इसी विवाद में रविवार रात को पुजारी रामदास की अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी। बदमाश आश्रम से बाइक और मोबाइल सहित अन्य सामान को ले गए। सोमवार सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचे लोगों ने पुजारी की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को घटनास्थल पर चाकू मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना मिलने पर एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला, सीओ मांट राकेश कुमार भी पहुंचे और निरीक्षण किया।
पुलिस का कहना है कि जमीन के विवाद में साधु की हत्या की गई है। मंदिर की जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से पुजारी का विवाद चल रहा था। घटनास्थल पर एसएसपी स्वप्निल ममगई भी पहुंचे और मांट पुलिस को खुलासा करने के आदेश दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath