पणजी, 28 नवंबर (आईएएनएस)। सनल कुमार शशीधरन की मलयालम फिल्म ‘एस दुर्गा’ की 48वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के अंतिम दिन भी स्क्रीनिंग संदेहपूर्ण है।
इफ्फी में भारतीय पैनोरेमा के निर्णायक मंडल में नवनियुक्त सदस्य सतीश कौशिक ने सोमवार को कहा, “फैसला लिया जा चुका है।”
उन्होंने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। हमने अधिकारियों को अपना निर्णय सौंप दिया है। आपको जल्द ही पता चल जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath