नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के फुटबाल क्लब-साउथहॉल क्लब ने कोर्डिया संस्थान के साथ संयुक्त रूप से पंजाब में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल अकादमी की स्थापना की घोषणा की है।
इस अकादमी का निर्माण पंजाब के संघोल में होगा।
कोर्डिया संस्थान के चेयरमैन दिलजीत राणा ने आईएएनएस को कहा कि इस पहल का लक्ष्य एक ऐसी विश्व स्तरीय फुटबाल अकादमी के निर्माण की है, जिसमें हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
एक साक्षात्कार में दिलजीत ने कहा, “खेल एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए हम युवाओं को न केवल स्वस्थ जीवन जीने, बल्कि उन्हें समाज विरोधी गतिविधियों से अलग रहने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।”
इस अकादमी का निर्माण फतेहगढ़ साहिब जिले के संघोल में करने का प्रस्ताव रखा गया है, जो 10 एकड़ की जमीन पर स्थापित होगी। इसमें क्लब विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
इस प्रस्ताव के अनुसार, अकादमी भारत से बेहतरीन प्रतिभाओं की नियुक्ती करेगी। इसमें 11 साल तक के बच्चे शामिल होंगे, जो भविष्य में भारत की राष्ट्रीय टीम के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के रूप में उबरेंगे।
ईस्ट लंदन क्लब के लिए खेलने वाले पूर्व फुटबाल खिलाड़ी टोमी टेलर इस अकादमी के प्रमुख होंगे।
dharmpath.com dharmpath