शिवराज के 12 साल पूरे, भाजपा मना रही विकास पर्व

भोपाल, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर आज (बुधवार) प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी इकाई इस दिन को विकास पर्व के तौर पर मना रही है। मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर भाजपा नेता और अन्य लोग चौहान को बधाई दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री के तौर पर चौहान ने राज्य में एक नया इतिहास रचा है। वे राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो इस पद पर 12 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इस कार्यकाल के दौरान सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शनी लगाई गई है।

भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में विकास पर्व मनाया जा रहा है, कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री आवास पर मौजूदा नेताओं के मुताबिक, चौहान ने पत्नी संग विशेष पूजा की और उसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं व नेताओं से मिलें। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी और राज्य के विकास के लिए आभार जताया।

राज्य में जिले से लेकर मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अस्पतालों में फल वितरण हो रहा है, गरीबों को कपड़े बांटे जा रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493