गुरुग्राम, 29 नवंबर (आईएएनएस)। एमेच्योर खिलाड़ी दीक्षा डागर और अनन्या बोर्थकुर 16वें और हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के अंतिम चरण के पहले दिन क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में बुधवार को अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं।
दीक्षा ने छह अंडर-66 का स्कोर किया और एक ईगल लगाया। इसी कारण वह पहले दिन चार शॉट की बढ़त लेने के साथ दिन का अंत पहले स्थान के साथ करने में कामयाब रहीं।
अनन्या ने पांच बर्डी लगाईं, हालांकि तीन बोगी ने उन्हें थोड़ा झटका जरूर दिया। उन्होंने पहले दिन 70 का स्कोर किया। नेहा त्रिपाठी ने वन अंडर 71 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
dharmpath.com dharmpath