भाजपा ने शिवराज के 12 साल के कार्यकाल का जश्न मनाया (लीड-1)

भोपाल, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई ने विकास पर्व के रूप में मनाया। भाजपा नेताओं और अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री आवास जाकर चौहान को बधाई दी, वहीं जिला और मंडल स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री के तौर पर चौहान ने राज्य में एक नया इतिहास रचा है। वह राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो इस पद पर 12 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इस दौरान सरकार की उपलब्धियां प्रदर्शित करने के लिए राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शनी लगाई गई।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “मुख्यमंत्री ने 12 वषरें में भाजपा के विचारों एवं प्रदेश की जनता के विश्वास से सेवा समर्पण और सुशासन से विकास के नए आयाम बनाए हैं। पिछले 12 वषों में प्रदेश में लोकनीति और मर्यादा स्थापित की। जन-जन से रागात्मक संबंध बनाए और पीड़ित जन का क्लेश हरण करते हुए प्रदेश को विकसित राज्य बनाया।”

उन्होंने कहा, “महिला सशक्तिकरण, युवकों के लिए तालीम, हुनर, कौशल विकास के अवसर बढ़े हैं। रोजगार और स्वरोजगार के द्वार मुख्यमंत्री ने खोले हैं। मध्यप्रदेश राज्य नवाचार के मामले में अन्य राज्यों के लिए आदर्श मॉडल राज्य के रूप में लोकप्रिय हुआ है।”

प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं प्रकल्पों द्वारा फोटो प्रदर्शनी लगाई गई, और स्वच्छता सेवकों का सम्मान और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान किया गया। राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनकल्याणकारी भाजपा सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों पर केन्द्रित “12 वर्ष-12 फैसले” फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उपस्थित जनों को समृद्घ मध्यप्रदेश का संकल्प दिलाया।

शिवराज को 12 दीपक प्रज्जवलित कर अबकी बार 200 पार का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, “सीहोर में आज गीता भवन में बाल प्रश्न मंच के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किए गए एवं मिष्ठान वितरण किया गया। रायसेन के महामाया चौक पर हितग्राही सम्मेलन का आयोजन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। जबलपुर में पार्टी के मोर्चा, प्रकोष्ठ द्वारा योजना के हितग्राहियों का सम्मान कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सफलतम 12 वषरें का उत्सव मनाया गया।”

इसी तरह राज्य के अन्य जिलों में भी कार्यक्रम हुए, फल वितरित किए गए, प्रदर्शनी लगाई गई और कई स्थानों पर आतिशबाजी भी की गई। स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493