जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर (लीड-2)

श्रीनगर, 30 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

श्रीनगर, 30 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया, “पखेरपोरा इलाके के फुटलीपोरा गांव में हुई मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकवादी मारे जा चुके हैं।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने गांव को घेर लिया। सुरक्षाबलों को करीब आता देख उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलियां चलाई।

पुलिस ने कहा कि पखेरपोरा चौक में सेना की भीड़ के साथ झड़प में एक किशोर घायल हो गया।

भीड़ ने फुटलीपोरा गांव में सहायता पहुंचाने जा रहे सैन्य काफिले पर पत्थरों से हमला कर दिया था। भीड़ द्वारा पथराव के बाद सेना ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की, जिसमें सिनार अहमद (15) घायल हो गया। अहमद को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए जिले में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493