भोपाल : महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ के आरोप में एएसपी गिरफ्तार

भोपाल, 30 नवंबर (आईएएनएस)। महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ के आरोप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेंद्र वर्मा को गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजधानी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

भोपाल जोन-वन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने आईएएनएस को बताया कि वर्मा के खिलाफ एक महिला कांस्टेबल ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस शिकायत की जांच के बाद वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि जहांगीराबाद थाने की पुलिस ने वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जब उनसे वर्मा के निलंबन के संदर्भ में सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय से ही होगी। वर्मा पुलिस मुख्यालय में ही पदस्थ हैं।

इससे पहले इंदौर में पदस्थ एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पर भी एक महिला बीते 12 वर्षो से दैहिक शोषण करने का आरोप लगा चुकी है। रात में एक युवती का पीछा करने के आरोप में एक कांस्टेबल जेल में है। उसे सेवा से भी बर्खास्त किया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493