आगरा में आंगनबाड़ी केंद्र के भोजन में छिपकली, 6 बच्चे भर्ती

अलबतिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को हॉट फूड योजना के तहत खिचड़ी बांटी गई, जिसमें छपकली गिरी हुई थी। खिचड़ी खाने से छिपकली के जहर से छह बच्चे फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमर्जेसी वार्ड में दोपहर 12 बजे भर्ती किया गया। भर्ती हुए बच्चों की उम्र 5 से 10 साल के बीच है।

बच्चों का इलाज कर रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर कुमार ने बताया, “सभी बच्चों की हालत सामान्य है। खतरे की कोई बात नहीं है। उपचार चल रहा है। इन्हें अंडर ऑब्जरबेसन में रखा गया है। तीन डॉक्टरों की टीम बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर निगरानी रख रही है।”

मामले की सूचना मिलने पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुबोध कुमार भी अस्पताल पहुंचे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493