पंजाब में नगर निकाय चुनाव 17 दिसंबर को

चंडीगढ़, 30 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब के तीन नगर निगमों अमृतसर, जालंधर और पटियाला तथा 32 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव 17 दिसंबर को होंगे।

चंडीगढ़, 30 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब के तीन नगर निगमों अमृतसर, जालंधर और पटियाला तथा 32 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव 17 दिसंबर को होंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त जगपाल सिंह संधू द्वारा गुरुवार को घोषित चुनावी कार्यक्रम के साथ ही संबंधित निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के तहत आने वाले इलाकों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

संधू ने कहा कि परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि निगमों, परिषदों और नगर पंचायतों में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

पंजाब नगर निकाय चुनाव महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस के मार्च में राज्य में सत्ता संभालने के नौ महीने बाद ये चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 77 सीटें हासिल की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493