लेह में तापमान शून्य से 11.3 डिग्री नीचे, घाटी में शीत लहर जारी

श्रीनगर, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। घाटी में शुक्रवार को शीत लहर का कहर जारी है। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में तापमान शून्य से नीचे रहा जबकि लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। शीत लहर की स्थिति मंगलवार तक जारी रहने की संभावना है।”

श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.9 डिग्री कम, जबकि पहलगाम में शून्य से 5.1 डिग्री कम और गुलमर्ग में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, कटरा में नौ डिग्री सेल्सियस, बटोटे में छह डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 2.3 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में 2.4 डिग्री सेल्सियस और उधमपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493