मायावती ने भंते प्रज्ञानंद को अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने शनिवार को बौद्ध भिक्षु भंते प्रज्ञानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। बौद्ध भिक्षु भंते प्रज्ञानंद उन सात भिक्षुओं में से एक थे जिन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को बौद्ध धर्म की दीक्षा दी थी।

प्रज्ञानंद का 90 साल की उम्र में दो दिन पहले शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

मायावती ने प्रज्ञानंद के रिसालदार पार्क स्थित अवास में कुछ समय व्यतीत किया और प्रज्ञानंद के करीबी सहयोगियों से बात की।

उनका दाह संस्कार शुक्रवार को श्रावस्ती जिले में निर्धारित किया गया था लेकिन उनके परविार के सदस्यों के न पहुंच पाने के कारण नहीं हो सका। उनके परिवार के सदस्य श्रीलंका से अभी तक नहीं पहुंचे हैं।

प्रज्ञानंद 1942 में श्रीलंका छोड़कर भारत में रहने लगे थे। वह उन भिक्षुओं में से थे, जिनकी देखरेख में अंबेडकर ने 14 अप्रैल, 1956 को नागपुर में बौद्ध धर्म स्वीकार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493