लंदन, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। चेल्सी के मुख्य कोच एंटोनियो कोंटे पर एफए द्वारा मैच अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार के लिए जुर्माना लगाया गया है।
इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में स्वांसी सिटी के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले के दौरान यह घटना घटी।
एफए ने अपने एक बयान में कहा, “कोंटे को स्वांसी के खिलाफ खेले गए मैच में 43वें मिनट में अधिकारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए कोच स्टैंड से अलग कर दिया गया। उनके खिलाफ जुर्माना लगाया गया है।”
चेल्सी के कोच कोंटे को इस जुर्माने पर पांच दिसम्बर तक प्रतिक्रिया देनी है।
कोंटे का कहना था कि स्वांसी के खिलाड़ी मैच नहीं खेल रहे थे, बल्कि समय बिता रहे थे। इस कारण उन्होंने अधिकारियों के साथ बहसबाजी की, जिसके बाद उन्हें कोच स्टैंड से हटाकर अंदर जाकर मैच देखने के लिए कहा गया।
dharmpath.com dharmpath