डिपोर्टिवो के कोच नियुक्त किए गए अबेलाडरे

मेड्रिड, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। डिपोर्टिवो एलावेस ने अबेलाडरे फर्नादेज को अपने नए कोच के रूप में नियुक्त किया है। अबेलाडरे इस सीजन में एलावेस क्लब के तीसरे कोच नियुक्त हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्पेन के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय डिफेंडर अबेलाडरे एक खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर के दौरान स्पोर्टिग गिजोन, बार्सिलोना और एलावेस का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

अबेलाडरे को गियानी दे बियासी के स्थान पर कोच पद पर नियुक्त किया गया है। गियानी को सोमवार को एलावेस के कोच पद से हटा दिया गया था।

इससे पहले, गियानी को लुइस जुबेल्दिया के स्थान पर एलावेस के कोच पद पर नियुक्त किया गया था। एलावेस ने सीजन की शुरुआत में ही चार मुकाबले हारे थे।

इस अभियान के अंत तक अबेलाडरे एलावेस के कोच बने रहेंगे। उनका मुख्य लक्ष्य क्लब को रेलेगेशन जोन से बचाना है।

इस सीजन में अब तक खेले गए 13 मैचों में एलावेस ने केवल छह अंक हासिल किए हैं। उसका अगला मैच सोमवार रात को गिरोना से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493