जम्मू में तापमान शून्य से नीचे

जम्मू/श्रीनगर, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। जम्मू क्षेत्र के बनिहाल कस्बे में तापमान हिमांक बिंदू से नीचे गिरकर शून्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू और श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात देखी गई। जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस और श्रीनगर में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, “रात में आसमान साफ रहने के कारण शुक्रवार तक राज्य के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।”

उन्होंने कहा, “राज्य में सबसे ठंडा लेह रहा, जहां तापमान शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कारगिल में तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”

जम्मू क्षेत्र में बनिहाल एकमात्र स्थान रहा, जहां तापमान हिमांक बिंदू से नीचे दर्ज किया गया।

भदरवाह का तापमान 1 डिग्री, उधमपुर का 3.2 डिग्री, बटोटे का 3.7 डिग्री और कटरा का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493